तुलसी के पौधे का वैदिक ज्ञान और वैज्ञानिक ज्ञान जरूर पढ़ें
तुलसी के पौधे का वैदिक ज्ञान और वैज्ञानिक ज्ञान: तुलसी पौधे का हिंदू धर्म में बहुत ही खास महत्व है| लेकिन आधुनिक युग में हिंदू धर्म ही नहीं बल्कि सभी धर्म के लोग तुलसी के पौधे से वाकिफ है| वैज्ञानिक भाई तुलसी के पौधे को एक औषधि पौधा मान चुके हैं| वैज्ञानिकों ने खुद से स्पष्ट किया कि तुलसी का पौधा मानव के लिए बहुत ही ज्यादा उपयोगी है|
| तुलसी के पौधे का वैदिक ज्ञान और वैज्ञानिक ज्ञान जरूर पढ़ें |
और यह मानव के साथ वातावरण को भी स्वच्छ रखने में बहुत बड़ा योगदान देता है| तुलसी के पौधे से कई प्रकार के बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है| कई प्रकार के रोग तुलसी के पौधे से शरीर में नहीं लगते| हालांकि यह बातें वेदों में हजारों लाखों साल पहले से उल्लेखित है|
वेदों में जिन बातों को हजारों साल पहले बताया जा चुका है साइंस उस पर अब जांच पड़ताल कर रही है और जैसे ही उनके जांच-पड़ताल सक्सेस हो जाती है वह उनको अप्रूव कर देते हैं|
वेद में जो लिखा है वह सही है
लेकिन आज भी ऐसी बहुत सारी बातें हैं जो साइंस अप्रूव नहीं कर रही क्योंकि वह उन पर शोध कर रही है जो कि कई वर्षों साल पहले हिंदू धर्म के लोगों ने शोध कर दिया है| बहुत सारी बात है ऐसे भी हैं जिस पर वैज्ञानिक शोध करने के बाद यह पाया कि हां यह वेद में जो लिखा है वह सही है|
बात करते हैं तुलसी के पौधे की उनके क्या-क्या फायदे होते हैं क्या महत्व होता है| और घर में तुलसी के पौधे को किस तरीके से लगाना चाहिए| तुलसी के पौधे का सेवन किस तरीके से करें पूजा में इनके क्या भूमिका होती है| और भी बहुत कुछ जानेंगे इसको विस्तार से|
तुलसी के पौधे की फायदे
तुलसी के पत्ते का काढ़ा बनाकर पीने से आपको कई प्रकार की बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है|
बहुत सारे लोग कोरोनावायरस पांडेमिक से जूझ रहे हैं और अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए तुलसी के पत्ते से काढ़ा बनाकर पी रहे|
आयुर्वेदिक विज्ञान के अनुसार तुलसी के पौधे घर में लगाने से वायु स्वस्थ होता है| और यदि इसके पत्ते का सेवन करते हैं तो बहुत प्रकार की बीमारियां शरीर में खत्म हो जाती है|
इसके पत्ते में एक प्रकार का एंटीबायोटिक गुण होता है जो आपके खून को साफ कर देता है
यदि आप को चोट लग जाती है या आपको छाले पड़ जाते हैं उस टाइम में तुलसी के पत्ते का रस आपको फायदा पहुंचा सकता है| यदि आपको किसी भी प्रकार की चोट लग जाती है तो तुलसी का पत्ता और एलोवेरा लगाकर आप अपने जख्म को जल्दी ठीक कर सकते हो|
कई प्रकार के दांतो में बीमारियां हो जाती हैं जिनको तुलसी के पत्ते की सहायता से ठीक किया जा सकता है|
घर की महिलाएं तो तुलसी के पत्तों का एक प्रकार की औषधि बनाने में प्रयोग करते हैं जिनसे चेहरों के दाग मिटाए जा सके|
जब लोग जग करवाते हैं या पूजा-कथा करवाते हैं उस समय भी तुलसी के पत्ते का बहुत बड़ा महत्व है|
भगवान का प्रसाद बनाने में तुलसी के पत्ते का महत्व बहुत ज्यादा है|
हिंदू धर्म में दो चीज को कभी भी बासी नहीं मानी जाती एक है गंगाजल और दूसरी है तुलसी का पत्ता|
तुलसी के पत्ते को दांतों से चबाकर नहीं खाना चाहिए
एक मान्यता के अनुसार यह भी कहा जाता है कि तुलसी के पत्ते को दांतों से चबाकर नहीं खाना चाहिए| हालांकि इसके पीछे एक साइंटिफिक तक नहीं दिया गया लेकिन जहां तक बताया गया है|
कि तुलसी के पत्ते को चबाने से इसके अंदर छिपे बहुत सारे गुण आपको नहीं मिल पाते| यदि आपको तुलसी के पत्ते के सभी गुण को अपने शरीर में लाना है तो आपको तुलसी के पत्ते को चबाने से बेहतर है निकल लेना चाहिए|
धर्म हो या विज्ञान: तुलसी के पत्ते का अपना एक महत्व
धर्म हो या विज्ञान सभी जगह तुलसी के पत्ते का अपना एक बहुत ही ज्यादा महत्व है|| तुलसी के पौधे को घर के आंगन में लगाने से और उसकी नियमित तौर पर पूजा करने से आपके पिछले जन्म के बहुत सारे पाप एक बार में समाप्त हो जाते हैं|
तुलसी के पौधे को घर के उत्तरी दिशा में लगाना बेहतर छेद होता है जबकि दक्षिण दिशा में लगाना विनाशक से होता है| इसलिए हमेशा तुलसी के पौधे इसके बारे में आपको हमेशा सचेत रहना चाहिए|
क्योंकि जिस चीज के बहुत सारे फायदे होते हैं उसके कहीं ना कहीं कुछ नुकसान भी होते हैं| यदि आपको तुलसी के पौधे की सही समझ नहीं है तो उसको किसी विशेषज्ञ के राय के बाद ही लगाएं|
आप इसके बारे में अपने पंडित या ब्राह्मण से पूछ सकते हैं या आप विकिपीडिया पर सर्च कर सकते हैं| ताकि आप तुलसी के पौधे को सही तरीके से जान सकूं| कई सारे पुराणों में तुलसी के पौधे का जिक्र मिलता है|
सत्यनारायण भगवान और विष्णु भगवान की पूजा में तुलसी के पत्ते का बहुत ज्यादा महत्व है| भगवान के प्रसाद बनाने में तुलसी के पत्ते का इस्तेमाल किया जाता है| तुलसी के पत्ते हनुमान जी को बहुत ही ज्यादा पसंद है|
अच्छी जानकारियों को सभी लोगों तक पहुंचाने में आप हमारी सहायता करें
यदि आपको यह तुलसी के पौधे के बारे में जानकारी अच्छी लगी तो आप अपने सभी फ्रेंड्स दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें| आप किसी भी सोशल मीडिया के माध्यम से इस पोस्ट को शेयर कर सकते हैं| देखिए दोस्त जानकारी बढ़ाने से बढ़ती है फैलाने से फैलती है| अच्छी जानकारियों को सभी लोगों तक पहुंचाने में आप हमारी सहायता करें इस पोस्ट को आप सोशल मीडिया पर जरुर शेयर करें|
Souese: AlatestNews.in
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें